बागपत। उत्तर प्रदेश पंचायत राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर विक्की वाल्मीकि, जिला महामंत्री प्रवीण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सूरज कुमार को मनोनीत किया। इस दौरान शशीकांत, बबीता, राजीव, रोहित, नफीस, अशोक, मुकेश, लोकेंद्र, बॉबी, सतेंद्र, नरेंद्र, नरेश पाल, विकास, सतबीर, सरवर, कमल, राजीव आदि ने हर्ष व्यक्त किया। ब्यूरो
मंडलायुक्त से जांच कराने की
बागपत। मीतली गांव निवासी सहदेव सिंह ने मंडलायुक्त से मंडल स्तरीय अधिकारीसे गांव में बने शौचालयों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि डीपीआरओ ने गांव में बने शौचालयों की एडीओ से जांच कराई, वह पूर्व में गांव में पंचायत अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने गांव की गलत जांच कर रिपोर्ट दी है। उन्होंने मंडलायुक्त से फिर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
पूर्व सैनिकों की परेशानियों को किया जा रहा अनदेखा
बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति की बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ईसीएचएस पॉली क्लीनिक, सीएसडी कैंटीन और अन्य कार्य के लिए 2016 में भवन आवंटित किया । आज तक भवन की मरम्मत नहीं कराई। पूर्व सैनिकों की परेशानियों को अनदेखा किया जा रहा है। इस संबंध में 21 जुलाई को बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह ने की और संचालन सूबे सिंह ढाका ने किया। इसमें एडवोकेट चरण सिंह खोखर, कैप्टन कमल सिंह, महेंद्र सिंह, महक सिंह, सतवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, धर्म सिंह, सलीम खान, विनोद कुमार, कैलाश चंद कौशिक, तेज सिंह, रमेश चंद आदि रहे। ब्यूरो