दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारी
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में स्वयं वित्त पोषित योजना एवं द्वितीय पाली में संपादित करने वाले कार्यों के लिए तय किए मानदेय के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे।
कर्मचारियों ने कहा स्वयं वित्त पोषित एवं द्वितीय पाली में कार्य करने की एवज मेें जो मानदेय निर्धारित होना बताया गया है वह बहुत कम है। इस संबंध में पहले ही विरोध जता चुके हैं। संघ के सचिव दिनेश शर्मा ने तय मानदेय को अस्वीकार करते हुए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का भी आह्वान किया। उधर, प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने कहा जो मानदेय परिषद/ सरकार द्वारा निर्धारित किया, वह दिया जाना संभव होगा। यदि किसी कर्मचारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसमें रणजय लांबा, दीपक गौतम, एसके भाटी, डीके गुप्ता, योगेश जैन, डॉ. अखिलेश, मुकेश कुमार आदि रहे। ब्यूरो