बागपत। शासन से जारी सीयूजी नंबर का ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी बीडीओ को सीयूजी नंबर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग वार अधिकारियों को शासन ने सीयूजी नंबर दिए हुए हैं। इनके माध्यम से आम जन और अफसर उनसे संपर्क कर विभागीय कार्य के बारे में जानकारी ले सके। छह खंड विकास अधिकारियों को भी यह नंबर जारी कर रखे हैं, लेकिन इन नंबरों का इस्तेमाल नहीं किया। सीडीओ ने इसका संज्ञान लेकर सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया। निर्देशित किया तत्काल सभी बीडीओ अपना सीयूजी नंबर को चालू करवाएं। उसके बाद उन्हें लिखित में अवगत कराएंगे कि नंबरों को चालू कर इस्तेमाल में ले लिया है।