दोघट (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों के एक-एक गन्ने का भुगतान कराया जाएगा। सरकार किसान-मजदूरों के हितों में काम कर रही है।
बृहस्पतिवार को गढ़ी कांगरान गांव में प्रधान हवन पाल के आवास पर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा आनंद ज्ञान में होता है। हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। ताकि आगे चलकर वे विद्वान बन सके। बच्चों को भी मेहनत करनी चाहिए, नकल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई वर्ष बाद एक ऐसी सरकार आई है, जो गरीबों की है। सरकार ने गरीबों के लिए 12 रुपये में दो लाख का बीमा योजना चलाई हुई है। 18 से 70 साल तक लोगों को इस बीमे का लाभ मिलेगा। किसानों को एक-एक गन्ने का भुगतान कराया जाएगा। नलकूप लगाने में 90 प्रतिशत रुपये सरकार देगी, किसान को 10 प्रतिशत रुपये लगाना है। पशु पालकों को देसी गाय के लिए भी सरकार पैसे देगी। कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता शिव चरण सिंह नेगी ने की। संचालन ओंकार सिंह ने किया। इसमें राजीव प्रधान, मांगेराम आर्य प्रधान, हवन पाल, साजिद, विपिन राणा, प्रेम सिंह, मनोज, रामनाथ प्रधान, सोनू माया, अरुण रामा, श्रीपाल, रघुनाथ खलीफा, जयकरण सिंह, ओमपाल सिंह, प्रेमपाल, नरेश, विक्रम राणा आदि रहे।