बागपत। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को भाजपा की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को बताया जा रहा है। साथ ही लोगों को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को बताया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि बूथ संपर्क अभियान और अन्य अभियानों को सफल बनाकर उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सत्यापन 16 जून से 22 जून करेंगे। जो बूथ संशय की श्रेणी में आते हैं, उनके नाम लिखकर निर्वाचन अधिकारी को दिया जाएगा। बूथों को बदलने की प्रक्रिया पूर्ण कराने और अन्य विषयों पर वार्ता हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला विस्तारक नितिन शर्मा, महामंत्री सोनिया चौधरी, मोहन वेदी, सूरजपाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, जय कुमार, नरेश वर्मा, सचिन त्यागी, जिला मंत्री राजेश खुराना, भूपेंद्र चौहान, नगर महामंत्री प्रकाश मलिक आदि रहे।