फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति समाज ने दी जल समाधि की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। आदमपुर गांव में कुम्हारों के गड्ढों की जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्रजापति समाज के लोगों की दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। धरने पर बैठी एक महिला समेत चार लोगों की हालत बिगड़ गई। निजी चिकित्सक से उनका इलाज कराया गया। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जल समाधि ले लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को साहब सिंह, हरबीर, बेदू, जगनो देवी, इंद्रपाल, फूल सिंह, हरि राम, ईश्वरी भूखहड़ताल पर बैठे। उनका कहना था कि कुम्हार के गड्ढों की जमीन पर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्हें बर्तन बनाने के लिए मिट्टी नहीं उठाने देते, जिस कारण उनके रोजगार ठप पड़े है। कई परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया। भूख हड़ताल पर बैठे साहब सिंह, हरबीर, बेदू व जगनो देवी का हालत बिगड़ गई। निजी चिकित्सक को बुलाकर उनका उपचार कराया गया। धरनारत लोगों के बीच कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसको लेकर उन्होंने आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी परिवारों सहित जल समाधि ले लेंगे। इस दौरान सोमपाल, राजवीर, सेवाराम, राजकुमार, हरिराम, रजा, चंद्र गीता, मुनेश, सविता, लोकेश, रामधन, सुक्रमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें