कोताना रोड पर शनिवार की शाम बच्चे के साथ खडे़ दंपति को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे तीन साल का बच्चा घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। इस संबंध में बाइक सवार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सोनू निवासी शामली अपनी पत्नी बोबी और तीन साल के बच्चे दिवाकर के साथ किसी काम से बड़ौत आए थे और शनिवार की शाम कोताना रोड़ पर खडे़ थे। तभी एक बाइक सवार तीव्र गति से आया और तीन साल के बच्चे को टक्कर मारी दी और घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। सोनू ने बाइक सवार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।