बड़ौत (बागपत)।
विहर्ष सागर एवं विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में आठ दिवसीय विरोगय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें बच्चों को जैन धर्म की शिक्षा पाने के लेकर उत्साह दिखाई दिया।
यह शिविर सत्यवती धर्मशाला अतिथि भवन तथा परमागम मंदिर पर शुरू किए हैं। जिन्हें एक हजार से अधिक बच्चे युवा जैन धर्म की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अजित नाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान और विहर्ष जागृति मंच के चल रहे शिविर मेें बच्चों में जैन धर्म के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया। पंडित विवेक जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन और प्रिंस जैन द्वारा जैन धर्म की सामान्य शिक्षा के अतिरिक्त द्रव्य संग्रह, रत्न खंड, श्रावारकार चार आदि धार्मिक ग्रंथों की शिक्षा दी जा रही है। शिविर में सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन, वरदान जैन, अमित जैन, अनिल, प्रदीप जैन का विशेष योगदान रहा।