फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर हुई तौल फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। ं भैंसाना चीनी मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक राज कुमार तोमर ने कहा कि 30 अप्रैल तक ही चीनी मिल चलेगा। सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल फ्री कर दी।
विज्ञापन

मुख्य गन्ना प्रबंधक राज कुमार तोमर ने चौगामा क्षेत्र में भैंसाना चीनी मिल के सभी गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गन्ने की कमी के कारण चीनी मिल 30 अप्रैल तक ही चलेगी। इस समय सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल फ्री कर दी गई है। किसान जितना गन्ना चाहे, उतना गन्ना तौल सकता है। उन्होंने बताया कि मिल ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक गन्ने की पेराई की है। मिल अब तक 1.41 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुका है। इस वर्ष रिकवरी भी अच्छी हुई है। उन्होंने बताया मिल ने पांच जनवरी तक का गन्ना भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें