अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि शुगर मिलों को तब तक बंद नहीं होने दिया जाएगा, जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है। मिलों को किसानों का एक-एक किलो गन्ना भी लेना पड़ेगा। अगर मिले बंद की गई तो इसका खामियाजा मिल प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।
निबाली गांव में भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर की मां के निधन पर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा खेतों में गन्ना खड़ा है तो मिले बंद नहीं होगा। हर किसान का गन्ना मिलों में जाएगा। किसी मिल मालिक ने गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ संगठन किसानों के साथ लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है तब तक किसानों का गन्ना लिया जाएगा। उसके विपरीत कोई किसानों का गन्ना नहीं लिया जा रहा है तो किसान आंदोलन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मिलों जहां भी तौल बंद कर दी है, वहां किसान अपना गन्ना तौल कर छोड़ दें। मिल गन्ना लेने में आनाकानी करता है तो या तो गन्ना फैक्ट्री जाएगा या फिर डीएम ऑफिस में।