बड़ौत (बागपत)। नगर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर दिल्ली में कस्बा निवासी डॉ. अमित कुमार जैन के सम्मानित होेने पर खुशी जताई। कार्यक्रम मेें वक्ताओं ने बताया कि डॉ. अमित कुमार जैन को हाल ही मेें सेंटर ऑफ एजूकेशन रिसर्च एंड ग्रोथ नई दिल्ली की समिट मेें सांसद डॉ. अरुण कुमार, बीजेपी दिल्ली की उपाध्यक्ष शैल्जा इल्मी, एआईसीटीई के निदेशक डॉ. मनप्रीत सिंह मन्ना और सीईजीआर निदेशक डॉ. रविश कुमार ने शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य पर सम्मानित किया है। बताया कि अमित वर्तमान मेें वरिष्ठ सहायक क्षेत्रीय निदेशक के पद पर इग्नू के हरियाणा में क्षेत्रीय केंद्र करनाल मेें तैनात हैं। खुशी जताने वालों में प्रभात जैन, संजीव जैन, अनिल, सुमित, अक्षय, आदित्य, अशोक जैन, पारस जैन आदि रहे।