बड़ौत (बागपत)।
नगर के स्कूल और कॉलेजों में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । इसमें स्कूली बच्चों ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के नूरपुर में हुए हादसे मेें मारे गए स्कूली बच्चों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने कहा कि घटना बहुत दुखनीय है। कई घरों के चिराग एक साथ बुझ गए। उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। स्कूली बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर हादसे मेें मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उधर वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने घटना पर दुख प्रकट किया। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर बच्चों को श्रद्धांजलि दी। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बच्चों के साथ दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मारे गए बच्चों की आत्म की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, शिक्षक रणपाल ने स्कूली बच्चों के साथ दो मिनट का मौन रखकर बच्चों को श्रद्धांजलि दी। किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता, निर्देशिका ममता गुप्ता, मिनर्वा पब्लिक स्कूल मेें प्रबंधक सत्यपाल, डायरेक्टर पुनीत कुमार, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार व बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि दी।