फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने धूमधाम से बनाया पार्टी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली गांव में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 38 वां स्थापना दिवस धूमधाम से बनाया। इस दौरान उन्होंने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की नीतियों का जन जन तक प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया।
भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित की गई सभा में बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि भाजपा पार्टी ही सर्व समाज की पार्टी है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी कर देश को बचाने का कार्य किया है, इससे भ्रष्टाचार, आतंकवाद का देश से सफाया हो गया है। महामंत्री राजीव धामा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश की सड़कों को गढ़ा मुक्त कराया, कानून व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त कराई और प्रदेश की जनता को भयमुक्त राज दिया। महामंत्री सुधीर त्यागी ने कहा कि भाजपा पार्टी के राज में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं और देशवासी खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 38वे स्थापना दिवस पर भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की नीतियों का जन जन तक प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री सुधीर त्यागी, राजीव धामा, सत्यवीर सिंह, हरवीर सिंह, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, अरुण धामा, सुनील धामा, ओमपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र धामा, अनीश कुरैशी, रवि पांचाल, प्रभा कश्यप, कविता, पिंकी, पूजा, राजबाला, राधा कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें