फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियमों से चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से लक्ष्य पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को और वाहनों के चालकों को विभिन्न जानकारियां दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के एआरटीओ आरपी मिश्रा, स्कूल चेयरमैन बीके शर्मा, डायरेक्टर रविंद्र भाटी और प्रधानाचार्य रुचिरा ने किया। कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राएं और बसों के चालक मौजूद रहे। एआरटीओ ने कहा कि बस चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उनकी एक चूक से सैकड़ों बच्चों को क्षति पहुंच सकती है। चेयरमैन बीके शर्मा कार्यशाला में स्कूल के वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी बच्चों को घरों तक पहुंचाएं यह ख्याल रखें कि बस या अन्य वाहन को रोड से नीचे उतार लें। चलती बस में कभी विद्यार्थियों को नीचे न उतारें। उन्होंने एक चालक को हिदायत दी की, उसने यह गलती की है, क्योंकि वह खुद बस के पीछे चल रहे थे। ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनके हाथों में सैकड़ों बच्चों का भविष्य है। विद्यालय के शिक्षक और एआरटीओ विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें