फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बनाया जाएगा पावर एजेंल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मनचलों से निपटने के लिए परिषदीय विद्यालयों की 191 छात्राओं को पावर एंजेल्स बनाया जाएगा। विद्यालय स्तर से एक छात्रा का चयन होगा। सोमवार से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने पत्र जारी होगा। चयन के बाद इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं का पावर एंजेल्स के लिए चयन किया जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं चुना जाएगा। जिले में 191 स्कूल है, जिसमें एक लड़की को चयनित किया जाएगा। जिनको जिला स्तर से लेकर विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षित कराया जाएगा। बालिका शिक्षा के नोडल सहायक सुधीर वशिष्ठ ने बताया कि फिटनेस एक्सपर्ट छात्राओं को टिप्स देंगे। पुलिस प्रशासन की महिला दरोगा और अन्य पुलिस कर्मी उन्हें मनचलों से निपटने के लिए प्रशिक्षण देंगे। जिला बार एसोसिएशन से एक महिला अधिवक्ता छात्राओं को कानून की जानकारी देगी। वहीं जिला अस्पताल से महिला डॉक्टर स्वस्थ रहने की छोटी से छोटी जानकारी छात्राओं को देगी। खानपान के बारे में बताएगी। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया कि पावर एंजेल्स के लिए छात्राओं का चयन होगा। इसके लिए सभी 191 प्रधानाध्यापकों को सोमवार को पत्र जारी किया जाएगा। हर एक्टीविटी में तेज छात्राओं का चयन किया जाएगा। जिनको सभी तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो अपने स्कूल की छात्रों को प्रशिक्षित करेगी, ताकि वह भी अपनी सुरक्षा खुद कर सके।

पूर्व की 100 पावर एंजेल्स को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
सहायक नोडल सुधीर वशिष्ठ ने बताया कि पूर्व में चयन की गई 100 पावर एंजेल्सों को भी 191 छात्राओं के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाध्यापकों को पूर्व की छात्राओं को भी प्रशिक्षण में जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


छात्राओं को दिखाई जाएगी जागरूकता परक फिल्म
छात्राओं को उन वीडियो को दिया जाएगा जिसमें महिलाएं गुंडे बदमाशों का डटकर मुकाबला करती है। जिसमें कोई पुलिस, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य फिल्मों को दिखा जाएगा। जिसमें सबसे मुख्य स्व: शक्ति फिल्म होगी।

एसपी, सीएमओ और जिला बार को लिखा जाएगा पत्र
बालिका शिक्षा की नोडल खेकड़ा ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय ने बताया कि पावर एंजेल्स को प्रशिक्षण के दौरान महिला डॉक्टर के लिए सीएमओ, महिला दरोगा के लिए एसपी और महिला वकील के लिए जिला बार एसोसिएशन को पत्र लिखा जाएगा। जो स्वास्थ्य, कानून और सुरक्षा के बारे में बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें