फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

324 छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड की 47 परीक्षा केंद्रों इंटर की दो पोली में हुई परीक्षा में 278 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 10 केंद्रों पर हुई सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 46 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बोर्ड 47 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में समाज शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 3400 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 3193 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और 207 ने एग्जाम में अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भूगोल की परीक्षा हुई। इसमें 2208 पंजीकृत थे, इसमें 2139 ने उपस्थित रहे और 71 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा सीबीएसई की हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई। 10 परीक्षा केंद्रों पर 3983 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3837 उपस्थित रहे और 46 छात्र-छात्राएं गायब रहे। कक्ष निरीक्षकों ने संघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को कक्षों में जाने दिया गया।
बड़ौत में मंगलवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के दूसरे दिन सभी परीक्षा केंद्रों से 26 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर में जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल व कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल सीबीएसई परीक्षा के केंद्र बनाए । वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने बताया कि स्कूल में माउंट लिटरा स्कूल, रेजोनेंस पब्लिक स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल व एमजेएम पब्लिक स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया । यहां हाईस्कूल में 365 और इंटर में 295 बच्चे पंजीकृत हैं। दूसरे दिन हिंदी विषय का पेपर था, इसमें पांच बच्चे अनुपस्थित रहे।
उधर जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि स्कूल में कुमकुम मोदी, विद्या सागर, मिर्नवा पब्लिक स्कूल, सनबीम दोघट, योगीनाथ विद्यापीठ सरूरपुर, एलपाइन लंबू और देव पब्लिक स्कूल भड़ल का परीक्षा केंद्र बनाया है। इसमें हाईस्कूल में 769 और इंटर में 235 बच्चे पंजीकृत हैं। हिंदी के पेपर में 15 बच्चे अनुपस्थित रहे।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुखजीत सिंह ने बताया कि स्कूल में जेपी, कुमकुम मोदी, वनस्थली पब्लिक स्कूल व ग्रोवेल स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया, इसमें हाईस्कूल में 538 और इंटर में 443 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया हिंदी के पेपर में चार बच्चे अनुपस्थित रहे।
ग्रोवेल गर्ल्स विंग के प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बताया कि स्कूल में वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, न्यू एरा स्कूल ककड़ीपुर और जय पार्वती ग्लोबल एकेडमी का परीक्षा केंद्र बनाया। इसमें हाईस्कूल में 158 और इंटर में 108 बच्चे पंजीकृत हैं, इसमें दो बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें