चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में चल रहे उर्स (मेले) में दूर दराज से सैकड़ों लोग पहुंचे। दरगाह पर पहुंचकर लोगों ने चादर चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले खरीददारी की। दूसरे दिन रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने दंगल में पहलवानों के हाथ मिलाकर शुरूआत कराई।
सिराजूद्दीन चिश्ती की दरगाह पर कौमी एकता का दृश्य देखने को मिल रहा है। हिंदू और मुस्लिम एक साथ दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ा रहे हैं। बाद में उर्स में श्रद्धालु खरीददारी करने के लिए पहुंचे। दूर दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ रटौल गांव पहुंचे। उर्स के दौरान चल रहे दंगल में पहुंचकर दो पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। उर्स मेला समिति के लोगों ने जयंत चौधरी का स्वागत किया। दंगल में 51 सौ की कुश्ती में बबलू उर्फ एटम बम पिछोकरा ने राहुल भगोट को पटखनी देकर जीत दर्ज की। 31 सौ की कुश्ती गंगोह के जावेद, दूसरी राधे पहलवान जीत दर्ज की। दंगल में रेफरी पहलवान कल्लू कुरैशी रहे। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन ने कहा कि उर्स में सौहार्द की रहमत बरसती है। दोनों समाज के लोग दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाकर मन्नाते मांगते हैं, जिसकी सभी मन्नत पूरी होती है।