फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विद्युत उपभोक्ता जरूर लगवाए मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूबे की सरकार का लक्ष्य 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा, जब सभी उपभोक्ता के घरों में विद्युत मीटर होगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोवाट संयोजन पर निर्धारित चार्ज 630 मासिक बिल है जो अप्रैल से टैरिफ के अनुसार बढ़कर 830 हो जाएगा। मीटर उपभोक्ताओं के यहां 100 यूनिट तक तीन रुपये, 101 से 150 यूनिट तक प्रति यूनिट 3.50 रुपये और 151 से 300 तक 4.50 रुपये यूनिट तक फीक्स चार्ज प्रतिकिलो वाट 80 रुपये है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से कहा कि वह मीटर जरूर लगवाए। इससे उन्हें लाभ मिलेगा, ताकि शासन के मंशा के अनुसार 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन


राजस्व वसूली में एआरओ प्रथम स्थान पर
बागपत। उप संभागीय परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली में सभी जिलों को पछाड़ दिया है। शत प्रतिशत वसूली करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि 180 का लक्ष्य दिया। इसके सापेक्ष 370 प्राप्ति कर शत प्रतिशत से भी ऊपर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के कारण प्रदेश में सिरमोर बन गए हैं। आगे भी इसी प्रकार लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।

सम्मेलन में होगा समस्याओं पर विचार
बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के जिलाध्यक्ष रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह ने बताया 21 फरवरी को सम्मेलन होगा। इसमें सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके अलावा समस्याओं पर भी विचार होगा। बैठक में एडवोकेट चौधरी चरण सिंह खोखर, सूबे सिंह ढाका, धर्म सिंह, महक सिंह, सलीम खान, विनोद कुमार, रमेश चंद, तेज सिंह, ब्रजपाल सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें