फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसान और मजदूर हित में किए कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के लिए चौधरी अजित सिंह ही संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चौधरी अजित सिंह की दीर्घायु की कामना की। पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह और रालोद उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने भारतीय राजनीति में अपने सिद्धांत, आदर्श और नीतियों के साथ गरीब किसान, मजदूर के लिए संघर्ष किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीति और सिद्धांतों पर चलकर एक मिसाल कायम की। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने चीनी मिलें स्थापित कराई। उनकी ईमानदारी, सादगी और निष्ठा के कारण वह हर दिल में बसे हैं। धीरज उज्जवल, लेखराज प्रधान, संदीप चौधरी, टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी, अजय सोलंकी, महेंद्र सिंह, इंद्रपाल, कर्मपाल गुर्जर, देवेंद्र गठीना, राजेंद्र, ओमवीर सिंह तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. विनोद राणा के आवास पर हवन कर चौधरी अजित सिंह की दीर्घायु की कामना की। नरेंद्र राणा, सुरेंद्र, देवेंद्र प्रधान, कालूराम, इंद्रपाल, चंद्राहास, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें