सरकारी जमीन पर अतिक्रमण चिह्नित
बड़ौत (बागपत)। भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। अब तक बड़ौत तहसील क्षेत्र में कई हजार बीघा भूमि पर अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। एसडीएम ने कहा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत की भूमि, तालाबों, खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित किया गया। इसके बाद एक-एक कर सभी के खिलाफ एंटी-भूमाफिया टीम के माध्यम से उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। अगर बात करें बड़ौत तहसील की तो यहां पर पिछले दो महीनों मेें करीबन तीन हजार अवैध भूमि अतिक्रमणकारी चिह्नित किए जा चुके हैं। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं किया जाएगा।