फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का सफर नहीं रहा सुखमय

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सर्दी के चलते आए दिन ट्रेन अपने समय से घंटों लेट हो जाती है और यात्री समय से वहां नही पहुंच पाते हैं जहां उन्हें जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों के लिए आवागमन का सबसे सस्ता और अच्छा साधन माने जाने वाला साधन केवल एक ही है और वह रेल यात्रा, लेकिन यह बात केवल एक कहावत बनकर यह गई है, क्योंकि सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कई दिन से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है। विशेषतौर पर दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन पिछले पांच दिन से लेट देरी से चल रही है। इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 74201 भी बड़ौत स्टेशन पर लेट पहुंच रही है। इस कारण अधिकांश ने ट्रेन का सफर छोड़ बसों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ट्रेनों के लेट होने को लेकर यात्रियों ने डीआरएम सहित रेलमंत्री तक को फैक्स कर शिकायत की। इनमें हरेंद्र कुमार, मोहित जैन, राजीव कुमार, मनोज जैन, दीपक तोमर, अनुज, विकास कुमार, प्रदीप, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें