बड़ौत (बागपत)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जौहड़ी में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सलोनी और भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम रही।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान मेें प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डा. प्रीति वर्मा और प्रधानाचार्या सुशीला पांडे ने किया। परिषद की संदर्भदाता रोहिणी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कविताएं, नुक्कड़-नाटिका और भाषण प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान से होने वाले चमत्कार बताने के साथ ही अंधविश्वास से बचने का संदेश दिया । कार्यक्रम में शिखा, मुस्कान, कविता, खुशी, आरती, अंशिका, अनिष्का, मानसी और नेहा ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जोया प्रथम, सोनिया सैफी द्वितीय और अनीशा तृतीय रही। सीनियर वर्ग मेें आसमां प्रथम, शिखा द्वितीय और फरजाना तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता मेें सलोनी प्रथम, आयशा द्वितीय और दिलशाना तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, शिखा द्वितीय और खुशी तृतीय रही। संचालन सरोज ने किया। इसमेें मंजू शर्मा, प्रियंका जैन, आस्था, प्राची, नेहा, रेखा, अंजू, अंजू , कमला चौहान आदि का सहयोग रहा।