बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण-संस्थाओं में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । इसमें मुकारी गांव के कक्षा दो के छात्र देव की हत्या पर आक्रोश जताया साथ ही छात्र को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और जल्द से जल्द खुलासे की मांग उठाई। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।
जेपी पब्लिक स्कूल मेें आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि छात्र की हत्या की घटना बहुत ही दुखद है। इसमेें केस में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने कहा कि देव की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले केस के विवेचक को संस्पेड कर केस का जल्द से जल्द खुलासा करना चाहिए। बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। ग्रीन फील्ड स्कूल में डायरेक्टर हर्षवर्धन व प्रधानाचार्य अर्जुन ने कहा कि छात्र देव की हत्या को आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। जनपद के सभी स्कूल संचालकों व छात्रों मेें शोक की लहर है। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्तियां जलाकर मृतक छात्र की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। इसमेें दीपिका, सोनम, पारुल, पलक, पल्लवी, नीतू आदि रहे। मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में डायरेक्टर पुनीत कुमार, उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने जल्द से जल्द इस हत्याकांड के खुलासे की मांग उठाई। इनमें आदिश, नितिन, पंकज, दीपक, आरती, सुनीता, गीता, बबीता, साक्षी ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। किडजी प्ले स्कूल में डायरेक्टर योगेश गुप्ता और ममता गुप्ता ने हत्याकांड की निंदा की और लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर हत्याकांड के खुलासे की मांग की।