फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में शूटिंग रेंज की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शूटिंग रेंज की उम्मीद फिर जग गई है। गोरखपुर में डॉ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में निशानेबाजों ने सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। शूटिंग रेंज बनवाने की मांग रखी। सीएम ने रेंज बनवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

निशानेबाजी कोच डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि गोरखपुर में 11 से 13 जनवरी तक खेलों का आयोजन किया। बागपत के निशानेबाजों ने दमखम दिखाते हुए पदक जीते। रविवार को डॉ. राजपाल सिंह और निशानेबाज डॉली जाटव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। डॉली बागपत में स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी है। राजपाल सिंह ने बताया कि सीएम से जिले में शूटिंग रेंज बनवाने की मांग रखी गई है। उन्होंने इस पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए बनवाने का भरोसा दिलाया। रेंज बन जाने से जिले के खिलाड़ियों को लाभ होगा। महोत्सव में जिले के खिलाड़ी विकास तोमर, मानवी वाल्मीकि और हिना अली ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें