बागपत। भगवान परशुराम संघ ने शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती मनाई। सेवानिवृत्त कर्मचारी और 75 वर्ष पूरी कर चुके व्यक्ति और विभिन्न विभागों में तैनात ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मानित किया।
सोमवार को पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर पंडित राजकुमार शास्त्री, प्रवीण कुमार शास्त्री ने हवन का आयोजन किया । मुख्य यजमान विजय कौशिक सहित ब्राह्मण समाज के लोग रहे। 75 वर्ष पूरी कर चुके रघुनंदन शर्मा, सुखपाल शर्मा, सुंदरलाल शर्मा को परशुराम रत्न, सेवानिवृत्त अध्यापक विजयपाल शर्मा, सत्यवीर शर्मा, उपेंद्र कुमार शर्मा, रोडवेज से सेवानिवृत्त सत्यपाल शर्मा, सीबीआई से सुनील दत्त शर्मा, रेलवे से ब्रजभूषण शर्मा, सरकारी अस्पताल से शशिप्रभा शर्मा, मिथलेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, राजपाल शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा को, जिला बार एसोसिएशन का चुनाव जीतने पर पवन कुमार शर्मा एडवोकेट, अमित कुमार शर्मा एडवोकेट, संजय कुमार शर्मा एडवोकेट, शिक्षक राज कुमार शर्मा, एमबीबीएस में चयन होने पर कृतिका त्यागी, महेंद्र पाल शर्मा, प्रमोद कुमार त्यागी, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार, कैलाश चंद शर्मा, सुभाष, बिजेंद्र, ओंकार, को परशुराम गौरव सम्मान से सम्मानित किया । वक्ताओं ने पंडित मदनमोहन मालवीय की जीवन पर प्रकाश डाला। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संचालन महासचिव अजय शंकर शर्मा ने किया। इसमें नीरज शर्मा, दिनेश कुमार, राजेंद्र, ओमपाल, अनिलदेव त्यागी, कपिलदेव स्वामी, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, गजेंद्र शर्मा, नगेश शर्मा मौजूद रहे।