फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्वालीखेड़ा कॉलेज में शिक्षण पुस्तक का विमोचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में सोमवार को शिक्षण पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें जीवन को श्रेष्ठ बनाने में पुस्तकों का योगदान अमूल्य बताया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा पुस्तकों में संसार का समस्त ज्ञान विज्ञान समाहित है। जिनके द्वारा हमें जीवन को श्रेष्ठ बनाने की शिक्षा मिलती है। पुस्तकें जीवन की दिशा और दशा बदलने में भी सहायक सिद्ध होती हैं। इस लिए हमें निरंतर ज्ञानार्जन के लिए अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता द्वारा लिखित बीएड द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक शिक्षण का अतिथियों ने विमोचन किया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. शबाना, डॉ. संजीव कुमार, संस्था महासचिव रवि पंवार, सोनिया वर्मा, गीता रूहेला, रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें