फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर होगी सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित सेंटरों पर डीआईओएस ने सीसीटीवी कैमरे और परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि बिजली, पानी शौचालय, विद्यालय में स्ट्रांग रूम, लोहे की अलमारी की व्यवस्था, कोई भी चहारदीवार टूटी न हो, मुख्य दरवाजा मजबूत रहे। किसी भी तरह की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रारूप-ए पर अपने ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर निर्धारित तिथि जरूरत उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा के दौरान कोई भी कर्मचारी नहीं जाएगा। कर्मचारियों के परिचय जारी होंगे।

विद्यार्थियों को किया नशे से दूर रहने के लिए जागरूक
बागपत। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने डौला गांव के आदर्श इंटर कॉलेज में नशा उन्मूलन के प्रति बच्चों को जागरूक किया। जादूगर के माध्यम से बच्चों को नशा न करने के लिए जागरूक किया। बताया कि ध्रूमपान और तंबाकू के सेवन से विभिन्न तरह का कैंसर हो जाता है। इसका पता उस वक्त चलता है जब तक समय निकल चुका होता है। प्रधानाचार्य विनोद और संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने बच्चों को नशाखोरी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


टीईटी पास रखे जाए शिक्षक
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी की शिकायत पर आयोग ने बेसिक शिक्षा के सचिव को निर्देशित किया। सभी प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य, टीईटी पास उत्तीर्ण शिक्षकों की नियुक्त और विद्यालयों में विद्युत की व्यवस्था की जाए। पवन तिवारी ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की फोटो युक्त पहचान नोटिस बोर्ड पर न लगाने को लेकर आयोग ने 15 दिन में डीएम से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें