फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी आए बढ़ाने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को दी आए बढ़ाने की जानकारी
विज्ञापन

बागपत।
सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से एग्री क्लीनिक-एग्री बिजनेस सेंटर योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को आय बढ़ाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रीजनल मैनेजर आर नटराजन, विशिष्ठ अतिथि उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार रहे। मैनेजर वसीम अहमद ने कहा एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्थापित करने से कृषि क्षेत्र का विकास होगा। किसानों की आय बढ़ेगी। नाबार्ड जिला प्रबंधक इंद्रमीत सिंह ने कहा एग्री ग्रेजुएट स्थापना से स्वयं की आय तो बढ़ेगी, लेकिन साथ ही किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। किसान कम लागत से अधिक मुनाफा लेगा, इससे बैंकों को भी लाभ होगा। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने डेरी पालन को किसानों के लिए व्यवसाय का अच्छा साधन बताया। एलडीएम राजू पीवी ने भी बैंक द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। ड्रिप सिंचाई, समयानुसार कीटनाशकों का प्रयोग करने की जानकारी दी। इस दौरान निदेशक आरपी कनौजिया, एसपी जैन, वित्तीय सलाहकार बॉबी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें