फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छात्रों की विभिन्न समस्याओं और छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को परिषद के कार्यकर्ता जिला सहसंयोजक गौरव पंवार और नगर प्रमुख प्रिंस धनकड़ के नेतृत्व में कॉलेज परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नया शिक्षा सत्र शुरू हुए कई माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी कॉलेज मेें नियमित रूप से कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही है। कॉलेज के साउथ कैंपस में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पुस्तकालय में नवीन पाठ्यक्रम की पुस्तकों न होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव कराएं जाने की मांग भी उठाई। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। ज्ञापन देने वालों में राहुल तोमर, विनित, हैप्पी शर्मा, सिद्धार्थ दांगी, बंटी मान, अक्षय, शिवम, दीपेश, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें