फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से रेंगते हुए नजर आए वाहन, ट्रेन हुई लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोहरे की चादर में जनपद लिपटा रहा। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग। बृहस्पतिवार को दिन में ही डिपर जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। ट्रेनें भी स्टेशन पर देरी से पहुंची। स्कूली बच्चों को असुविधा हुई। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए, इसके बाद कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

वर्तमान समय में दिन प्रति दिन सर्दी बढ़ रही है। कोहरे ने जिले को आगोश में लेना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को दिन में घने कोहरे के बीच से वाहन रेंगते हुए गुजरे। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय लोगों को उठानी पड़ी। धुंध के कारण वाहनों के लाइटें भी सही प्रकार से नजर नहीं आ रही थी। हाईवे पर पांच से दस की स्पीड पर चालक अपने वाहन को चला सके। सड़क पर कोई स्थानों पर वाहनों के शीशों को चालक रूक-रूक कर साफ करते हुए नजर आए। कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देरी से बच्चे स्कूल में पहुंचे।
इसके अलावा अधिकांश ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन नंबर 54059, 54475, 51911, 51913, 54059 और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51906, 54058, 51914, 74022, 54060, 14546, 51910, 74026, 54476 निर्धारित समय से घंटों देरी से बागपत रोड स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को असुविधा पहुंची। वहीं बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई कम हो रही है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली सप्लाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें