फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में सामने आए डेंगू के 16 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद में डेंगू कहर बरपा रहा है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है। कई लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में 11 दिन के अंदर 16 बुखार के मरीज आ चुके है। अधिकांश मरीजों को हायर हास्पिटल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बागपत में डेंगू पैर पसारे हुए है। डेंगू के कारण कई बीमार मरीजों की तो मौत भी हो चुकी है। अगर जिला अस्पताल की बात करे तो 11 दिन में 16 मरीज डेंगू से ग्रस्त मिले। 18-29 अक्तूबर के बीच में बागपत के मोहल्ला ईदगाह निवासी वाजिद, माता कॉलोनी निवासी रेशमा, सद्दाम, नासिर, अली, अकाला, पुराना कस्बा निवासी राहुल, अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी ममता, जिला अस्पताल के निकट रहने वाले रोहित, नंगला-बहलोलपुर निवासी सहिना, लोनी निवासी विकास, कासमाबाद दुड़भा निवासी रोहिता, तिलपनी निवासी भूरी, निवाड़ा निवासी सहिदा अस्पताल में पहुंची। जांच में उनको डेंगू मिला। अधिकांश मरीजों को चिकित्सकों ने हायर हास्पिटल रेफर किया। बागपत के मेरठ रोड निवासी सुधीर गंधर्व की आठ वर्षीय बेटी एंजल डेंगू से ग्रस्त है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


खपराना में बुखार से बुजुर्ग की मौत
दोघट (बागपत)। खपराना गांव में बुखार से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो मौत गई। जबकि दर्जनों ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। गांव में 15 दिन में बुखार से एक महिला समेत चार की जान जा चुकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हिंडन नदी के किनारे बसे खपराना गांव में पिछले 15 दिन से बुखार का प्रकोप जारी है। शायद ही कोई घर ऐसा हो, जहां पर बुखार से ग्रस्त मरीज न हो। दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 15 दिन में बुखार से हंस कुमार, रविंद्र और सत्यवती की मौत हो चुकी है जबकि दर्जन ग्रामीण इसकी चपेट में है। सोमवार को 70 वर्षीय रामशरण की मौत हो गई। उनकी मौत से गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि हिंडन नदी में दूषित पानी आने के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उनका आरोप था कि स्वास्थ विभाग ने आज तक गांव में एक भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच नहीं की। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अफसरों को बीमारी फैलने की भी सूचना दी, लेकिन गांव में कोई चिकित्सक नहीं आया। उन्होंने विभाग से गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित करने की मांग की। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें