बिनौली (बागपत)।
माखर गांव में शनिवार को दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसका उद्घाटन मैच माखर की टीम ने जिवाना क्लब की टीम को हराकर जीता।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ रालोद नेता मोहित मुखिया ने किया। इस अवसर पर रालोद नेता मोहित मुखिया ने कहा कि कबड्डी ग्रामीण आंचल का पारंपरिक और लोकप्रिय खेल है। इस खेल में जनपद में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं छिपी है। उद्घाटन मैच माखर ने जिवाना क्लब को 37-27 अंक के अंतर से हराकर जीता। दूसरा मुकाबला जिवाना ने हापुड़ को 25-17 अंक के अंतर से हराकर जीता। रेफरी विक्की पुरी, माजिद खान और आशु सोलंकी रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि रालोद नेता मोहित मुखिया ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता मोहित मुखिया ने की। संचालन हिमांशु सोलंकी और रोहित चौहान ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में युवा रालोद ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोलंकी, रोहित राठी, बंसत तोमर, प्रियवत राणा, यशवंत तोमर, प्रदीप तोमर, राहुल, मनीष तोमर, सचिन, राहुल, मुंशी सोलंकी आदि रहे।