बागपत। शहर में अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। दुकानदारों पर जुर्माना वसूला। व्यापारियों को चेतावनी दी अतिक्रमण किया तो कार्रवाई होगी। टीम के साथ लोगों की नोकझोंक हुई। विरोध में जमकर हंगामा किया।
शनिवार को को एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह और नगर पालिका ईओ ललित कुमार आर्य ने शहर में पॉलीथिन के रोक के लिए अभियान चलाया। व्यापारियों पर इसमें सामान देने पर जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी दोबारा सामान दिया तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जुर्माने को बढ़ा दिया जाएगा। कई दुकानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अतिक्रमण हटवाया । इसका व्यापारियों ने विरोध किया। अफसरों के साथ नोकझोंक की गई। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा निर्धारित जगह में व्यापारी अपना सामान रखे।