फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बामनौली में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

दोघट। प्रसव के दौरान बड़ौत में हुई महिला की मौत के मामले में स्वास्थ विभाग की टीम बामनौली गांव में जांच करने पहुंची। टीम महिला के परिजनों से बात करने के बाद लौट आई।
विज्ञापन

बामनौली निवासी अमजद की पत्नी शकीला की दो अक्तूबर को बड़ौत के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसमें बच्चे की जान बच गई। परिजनों ने हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के आश्वासन पर ही परिजन शांत हुए थे। इसी मामले की जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को बामनौली में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंची। महिला की सास से जानकारी लेकर टीम लौट गई। जांच करने पहुंचे डॉ. अजय शाही ने बताया कि महिला की बड़ौत में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसी संबंध में यहां पहुंचे थे। इसकी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें