फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड से नाम काटने को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के ग्रामीणों ने गांव में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने राशन कार्डों से नाम काटने का आरोप लगाया और अविलंब राशन कार्ड न बनाने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के ग्रामीण मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने सांकेतिक धरना देकर कहा तहसील के संबंधित अधिकारियों ने जान पूछकर उनके राशन कार्ड से नाम काट दिए। इस कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की विकट समस्या पैदा हो गई है। वह कई बार अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने गांव सांकेतिक धरना देकर कहा यदि समस्या का एक सप्ताह में निदान नहीं हुआ तो वह संबंधित अधिकारियों के कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना देंगे। इस मौके पर शबनम, रूखसाना, सुखबीरी, आमना, जैनब, खुर्शीदा, शमीना, नसीबा, जबरूदीन, फिरोज, राकेश, भूरा, छोटू, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें