फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के अवशेषों से फैलने लगी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में जहां शनिवार को बकरी ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया, वहीं अब बकरा ईद के बाद पशुओं के कटाने के बाद खुलेआम सड़कों पर पड़े पशुओं के अवशेष गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है, उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उल्लेखनीय है नगर और क्षेत्र में शनिवार को बकरा ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पर्व के दौरान जमकर पशुओं सहित अन्य सामान की खरीददारी की और एक-दूसरे को बकरा ईद की बधाई दी। पर्व तो शांतिपूर्ण संपन्न हो गया, लेकिन अब पर्व के दौरान कुर्बानी में काटे पशुओं के अवशेष लोगों के लिए सांस लेने में परेशानी पैदा कर रहे हैं। नगर की बड़का रोड, सरकुलर रोड आदि सहित कई जगहों पर सड़कों पर खुलेआम कटे अवशेष डाले जा रहे हैं, इनमेें से उठने वाले दुर्गन्ध लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। खुले में पड़े अवशेषों को कुत्ते नोंचकर खा रहे हैं। कई बार तो कुत्ते अवशेषों के कुछ टुकड़े मैन बाजार सहित अन्य व्यस्त वाले क्षेत्र में डाल देते हैं । गंदगी के चलते लोगों को उल्टी तक हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के सफाई निरीक्षक ब्रहमपाल सिंह ने कहा जल्द ही सड़कों पर पड़ी गंदगी और अवशेषों को उठवाकर दफना दिया जाएगा। चेतावनी देने वालों में चीनू जैन, नवीन जैन, प्रमोद जैन, अशोक, रोहित, राहुल, पंकज, धर्मेंद्र जैन, अमरदीप, दीपक जैन, छोटू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें