बागपत। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ ने ईंधन संरक्षण विषय पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता कराई। इसमें कक्षा सात से दस तक के बच्चों ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा ने बताया संघ ने स्कूल में ईंधन संरक्षण पर निबंधन प्रतियोगिता कराई । इसमें बृहस्पतिवार को विद्यालय में कक्षा सात और दस के बच्चों ने भाग लिया। उपप्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया विद्यालय के दो सर्वोत्तम निबंध लेखन को वेबसाइट पर अप लोड किया जाएगा। दिसंबर में परिणाम आएंगे। विजेताओं की घोषणा निर्णायक समिति करेगी। प्रमोद पंवार, डॉ. दिनेश, अवधेश शर्मा, वरूण शर्मा आदि रहे।