फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सता की फिक्र जनता की नहीं- साहब सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और रालोद नेता साहब सिंह ने कहा खतौली ट्रेन दुर्घटना में केंद्रीय रेल मंत्री और गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई बच्चों की मौत के प्रदेश के मुख्यमंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। दोनों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा को सत्ता की जरूरत है, जनता मर रही है उनकी फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक ने कहा खतौली ट्रेन दुर्घटना में रेलवे विभाग ने एक मुकदमा अज्ञात में 304 ए की धारा में दर्ज किया है और कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई कर लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश की। उन्होंने कहा हादसे के लिए सीधे तौर पर केंद्रीय रेल मंत्री जिम्मेदार है, उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा गोरखपुर के मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत हुई। इस घटना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की समीक्षा की और अगले दिन दुखद घटना होने पर मुख्यमंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें भी त्याग पत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा किसान कर्जे से पीड़ित होकर आत्महत्या कर रहा है। पाक और चीन सीमा पर हालात बेकाबू है। उनके साथ डॉ. इरफान मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें