बड़ौत (बागपत)।
आर्य समाज बड़ौत के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के आठवें दिन सुभाष नगर एवं अर्जुन पुरम में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस मौके पर वैदिक प्रवक्ता आचार्य संजय ने कहा हमें शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए।
सुभाष नगर में डॉ. साहब सिंह एवं अर्जुनपुरम में अश्वनी तोमर के मकान में यज्ञ हुआ। इसमें यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समर भानु एवं यज्ञमान ग्रह स्वामी सपत्नीक रहे। संचालन डॉ. ओमवीर सिंह एवं प्रीतम सिंह वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। ओमप्रकाश आर्य एवं चरण सिंह मलिक ने भजनों की प्रस्तुति की। वैदिक प्रवक्ता आचार्य संजय ने कहा आज का मनुष्य सुख को धन में ढूंढता है, लेकिन धन एवं सुख के बीच धर्म है। ऐसा संभव नहीं कि सीधे धन से सुख प्राप्त हो जाए, क्योंकि धन से पहले धर्म कमाने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा मनुष्य के जीवन में शांति का बहुत महत्व है और हमारे जीवन में शांति का अर्थ सामंजस्य है। हमें शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए। यज्ञ में डॉ. कमला, बाला देवी, श्यामो देवी, उर्मिला चौधरी, कृष्णा देवी, राजेंद्री, लक्ष्मी देवी, रीता, रेणू, गीता देवी, शारदा देवी, पूर्व विधायक डॉ. साहब सिंह, डॉ. अजय तोमर, सुखबीर राणा, अजय कुमार, नरेंद्र, चंद्रप्रकाश, यशवीर सिंह आदि रहे।