फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 सरप्लस शिक्षकों ने दाखिल किए विकल्प पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में होने वाले सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए विकास भवन में डीडीओ और बीएसए की अध्यक्षता में विकल्प पत्र दाखिल किए । दीवारों पर सूची चस्पा करवा दी । इसे देखकर सुविधा के अनुसार विकल्प पत्र जमा कराया।
विज्ञापन

जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक और प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के सरप्लस शिक्षकों का समायोजन स्कूलों में रिक्तियों के अनुसार किया। संबंधित बीआरसी पर सूची चस्पा करवा दी । शनिवार को विकास भवन में डीडीओ हुब लाल और बीएसए योगराज ने शिक्षकों का विकल्प पत्र जमा कराए । सुबह से इसके लिए अध्यापकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है, जो दोपहर तक जारी रही। लिस्ट के अनुसार शिक्षकों ने अपनी सुविधा के अनुसार विद्यालयों को विकल्प पत्रों में भरा गया है। दिल्ली से बच्चों को पढ़ाने आने वाले शिक्षकों ने खेकड़ा के आसपास के विद्यालयों को अपने पत्रों में भरा है। प्राथमिक विद्यालयों के लिए 83 और प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल के लिए 27 सरप्लस शिक्षकों का समायोजन की प्रक्रिया पूरी की। जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया समायोजन में पक्षपात नहीं किया जाएगा। डीएम की अनुपस्थिति में उन्होंने विकल्प पत्रों को जमा किया है। बीएसए को निर्देशित किया लापरवाही न बरती जाए। बीएसए योगराज सिंह ने कहा समायोजन में सरप्लस शिक्षकों को विकल्प के अनुसार विद्यालय का आवंटन कर दिया जाएगा। इसमें महिला, दिव्यांग और गंभीर रोगों से ग्रस्त शिक्षकों का विशेष ध्यान रखा है।

असभ्य कपड़े पहने शिक्षकों को बीएसए ने फटकारा
विकास भवन सभागार में समायोजन के बाद विकल्प पत्र जमा करने पहुंचे दो शिक्षकों की ड्रेस को देखकर बीएसए ने उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कहा ऐसे असभ्य कपड़े विद्यालय में नहीं चलेंगे। इस तरह के कार्य में जिंस और टी शर्ट में नहीं आना चाहिए था, इससे गलत संदेश जाता है। निरीक्षण के दौरान उन्हें ऐसी पोशाक पहने शिक्षक नजर आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें