फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%गड्ढ़े भरिए, नपेंगे लापरवाह अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी। डीएम ने कहा कांवड़ मार्ग पर झाड़ और जंगली घास नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा मार्ग से भांग के पेड़ काटे और गूलर का पेड़ भी नजर नहीं आना चाहिए। डीएम ने कहा लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बुधवार को कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए डीएम भवानी सिंह ने अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कांवड़ मार्ग के किनारे बेरिंकेटिंग करें। विद्युत निगम के अधिकारी कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था करें। शिविर आयोजकों से कहा शिविरों में बैटरी की वैकल्पिक व्यवस्था अवश्य रखें और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए चार्जिंग प्वाइंट भी अधिक से अधिक शिविर कैंप में लगे हो। जल निगम के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पर जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराए। वाटर टैंक की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। कांवड़ मार्ग में गड्ढे होने के कारण लोनिवि के अफसरों पर नाराजगी जताते हुए गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कांवड़ मार्ग पर 26 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। मेला परिसर में भी 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी में मेडिकल किट अवश्य हो, कांवड़ मार्ग की विद्युत लाइन की जांच करें और जो जर्जर तार हैं, उन्हें शीघ्र बदला जाए, होटल ढाबा पर निर्धारित रेट लिस्ट को भी अवश्य चस्पा करवाएं और होटल ढाबे पर भोजन की गुणवत्ता को अधिकारी चेक करें। कांवड़ मार्ग पर जो भी मीट की दुकान है, उन्हें तत्काल बंद कराए और और कहा श्रावण मास की महाशिवरात्रि तक जनपद की कोई भी मीट की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
24 घंटे मिलेगी बिजली
अमीनगर सराय/बालैनी। बुधवार को डीएम और एसपी ने पुरा महादेव मंदिर प्रांगण में अधिकारियों और जनप्रतिधियों के साथ बैठक की। पुरा महादेव स्थित परशु रामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में 20 से 23 जुलाई तक श्रावणी मेला लगेगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बिजली विभाग को निर्देश दिए मेले के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो। इसके अलावा सभी मुख्य प्वाइंटों पर एंबुलेंस सुविधा हो, परिवहन विभाग बसों की व्यवस्था सही ढंग से करा लें। इसमें एसपी डी प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा, चेयरमैन मांगेराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
अमीनगर सराय। एसपी डी प्रदीप कुमार और एएसपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। एसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें