फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंटियों तक पानी पहुंचा तो मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज लोगों को आखिरकार समस्या से निजात मिलनी शुरू हो गई है। पालिका का स्टाफ हरकत में आया। दो नलकूप ठीक कराए । इसके बाद मकानों में पानी पहुंचा। तब जाकर नगरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बागपत नगर वासियों को टंकी का पानी मुहैय्या कराने के लिए सात नलकूप लगे हैं। इनमें से तीन ट्यूबवेल चार दिन पहले खराब हो गई थे। चौथी टंकी भी कम पानी दे रही है। इससे आधे शहर की पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को बुधवार के अंक में %पानी नहीं मिलने से आधा शहर के लोग परेशान’ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया। इसका असर दिखाई दिया। नगर पालिका स्टाफ ने दो नलकूप दो-तीन घंटे में ही ठीक करा दिए। इससे पानी की आपूर्ति चालू हो गई। नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन ने भी कहा पालिका के दो नलकूप ठीक हो गए हैं।
तीसरे नलकूप का रिबोर का कार्य हुआ शुरू
बागपत। पुराना कस्बा में सुभाष गेट के पास स्थित नलकूप खस्ता हालत में है। जो बहुत कम पानी दे रहा है। इसके रिबोर का भी कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही यह टंकी भी पूरा पानी देना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम को कराया अवगत
बागपत। शहर के चमरावल रोड पर स्थित नलकूप की लाइन खराब हो रही है। चेयरमैन ने कहा जल निगम के अफसरों को इससे अवगत करा दिया है।
शहर में पुरानी तहसील के पास रहने वाले राकेश कुमार ने कहा तीन दिन बाद मकानों में पानी आने से राहत मिली है।
अशफाक ने कहा टंकी का पानी न आने के लिए काफी दूर से हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। पेयजल के लिए दिक्कत हो रही थी।
खत्ता रोड निवासी सुंदरी ने कहा मकान में पानी न आने से तीन दिन बहुत बुरे गुजरे। अब जाकर राहत मिली है।
रुकसाना ने कहा पानी न आने से पहनने के कपड़ों की भी धुलाई नहीं हो रही थी। आज पानी आने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें