फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों व नौजवानों के लिये विधानसभा का घेराव कर रहें है जयंत- अनिल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रालोद के पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने कहा प्रदेश सरकार में किसानों और नौजवानों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के आह्वान पर 11 जुलाई को लखनऊ में किसानों और नौजवानों की मांगों को लेकर विधानसभा घेराव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रालोद कार्यालय में 11 जुलाई को लखनऊ में विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई। इसमें पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने कहा बागपत चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रही है। यहां के लोग विपक्ष में रहते हुए भी अपना हक लेना जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ता विधानसभा धरने में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा किसानों की कर्ज माफी, गन्ना भुगतान एवं नौजवानों को रोजगार देने को लेकर विधानसभा का घेराव किया जा रहा है ।
इसमें पूर्व सांसद मुंशी रामपाल और मेरठ मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर लखनऊ जाने के लिए प्रेरित करें। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने जो चुनाव में वादे किए थे। इनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा बागपत से 50 बसों व अन्य साधनों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक साहब सिंह, डॉ. अजय तोमर, सुखबीर सिंह गठीना, रालोद नेता अश्वनी तोमर आदि ने भी विचार रखे। संचालन सुरेश मलिक ने किया। इसमें ओमवीर सिंह, इरफान मलिक, प्रमेंद्र तोमर, मित्रमुनि, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, विरेंद्र तेजान, विकास प्रधान, विनोद राणा, सुबोध राणा, रमेश त्यागी, आनंद छिल्लर, मुनेश बरवाला, डॉ. महक सिंह, नौशाद, राजू तोमर सिरसली, सूरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें