फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाईक सवारों को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे पर झिंझाना जनपद शामली से बाइक पर पुरा महादेव जा रहे दो व्यक्तियों को पशु पैँठ के पास पीछे से आ रहा ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग गया। इससे दोनों बाइक पर सवार गंभीर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ रेफर किया। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

घायल बाइक सवारों में वेदप्रकाश पुत्र ताराचंद गांव लब्बा झिंझाना जनपद शामली और अर्पित पुत्र महेश बहेड़ा जनपद शामली शामिल हैं। दोनों शुक्रवार को अपने गांव झिंझाना से पुरा महादेव के लिए बाइक पर सवार होकर चले। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे यमुनोत्री मार्ग पर बड़ौत पशु पैंठ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ रेफर किया। परिजनों ने घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायलों के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें