फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कैंटर और ट्रैक्टर- ट्राली की भिड़त, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गुफा-बाबा मंदिर के पास कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा पूठड़ गांव के पास राज मिस्त्री को टक्कर मारकर मिनी ट्रक पलट गया। इससे राज मिस्त्री घायल हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बड़ौत के नेहरू रोड निवासी चालक राजपाल कैंटर लेकर बागपत की ओर आ रहा था। जैसे ही गुफा बाबा मंदिर के पास पहुंचा तभी सामने से जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से कैंटर की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चालक राजपाल गंभीर घायल हो गया। इस दौरान कई वाहन चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घायल राजपाल को कैंटर से निकाला और एबुंलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां के चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया।
इसके अलावा रोशनगढ़ निवासी राज मिस्त्री शौकीन शुक्रवार सुबह काम पर कस्बा अमीनगर सराय जा रहा था। पूठड गांव के पास जा रहे मिनी ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। इसके बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल राज मिस्त्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें