बागपत। अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में रोजदारों की भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने रहमत, बरकत और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहे। इस दौरान सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रही।
रमजान माह के आखिरी जुमे अलविदा पर मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। उलेमा ने कहा रमजान का महीना पाक महीना है। अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। इबादत के साथ अल्लाह से मांगी दुआ खाली नहीं जाती। इस माह में एक नेकी के बदले सत्तर नेकी का शबाब मिलता है। मुस्लिमों को बीसवें रोजा से एतकाफ यानि एकांत में अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। ईद की नमाज से पहले सदका-ए-फितर अदा कर देना चाहिए। गरीब को नकद या गेहूं या अन्य अनाज दान करना चाहिए। सभी रोजेदारों से नेकी के राह पर चलने की आह्वान किया। नमाज के दौरान मुस्लिम अकीदतमंदों ने देश में अमन और खुशहाली की दुआएं की। अलविदा जुमे पर नगर पालिका ने जहां साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद की हुई थी, वहीं पुलिस प्रशासन की और प्रत्येक मस्जिदों पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर रखी।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्रों की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए रोजेदारों की भीड़ रही। मौलवी हाजी जहीर अहमद, हाफिज जुल्फिकार ने मस्जिदों में तकरीर की।