फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी के लोगों ने जलभराव की समस्या से आक्रोशित होकर शुक्रवार को कॉलोनी में प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि कालोनी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कॉलोनी में सड़कें भी कच्ची हैं, जिस कारण हल्की बारिश में भी महीनों तक कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के पास स्थित एक फार्म हाउस दिन मेें कई बार सबमर्सिबल चालू रखता है, उससे भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। वहीं, कॉलोनी में गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार तहसील और नगरपालिका परिषद के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। एसडीएम दर्शन सिंह का कहना था कि जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कपिल, राजू, मनोज, कर्मवीर सिंह, यासीन, संतरेष, ब्रहमपाल, मेहरबान, अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें