बागपत। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए लोगों के बीच उत्साह रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखने के लिए खास इंतजाम किए। भारत के निराशाजनक प्रदर्शन से से क्रिकेट प्रेमी निराश दिखे। पुलिस ने भी शहर में जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए।
रविवार को चैंपियन ट्राफी का भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच हुआ। दोपहर बाद मैच शुरू होते ही बजते ही दर्शक टीवी के सामने चिपक गए थे, जो शाम तक मैच खत्म होने तक बैठे रहे। महा मुकाबले के कारण सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही। बाजार भी सुनसान रहे। मंदिरों में जीत के लिए भगवान से प्रार्थनाएं की गई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 338 का विशाल स्कोर बनाया तो दर्शकों की सांसे अटक गई। चांदीनगर के रटौल गांव में मैच के लिए अलग से व्यवस्था की हुई थी। प्रोजेक्टर पर लोगों ने पूरे मैच का आनंद लिया। इसके अलावा टीवी शोरूम के बाहर भी दर्शकों की भीड़ रही। घर हो या दुकान सभी जगहों पर लोग टीवी के सामने नजर आए। उधर, दोघट क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जीत के लिए दुआएं के लिए यज्ञ किया। हेमंत, विजय तोमर, सोनू तोमर, संदीप एडवोकेट, कबड्डी कोच संजय तोमर, राहुल, सतप्रकाश, अमित, हरबीर, अवधेश आदि मौजूद रहे।