फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बरसात से फिर बिगड़ी विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रविवार की तड़के हल्की बारिश के साथ आई तेज हवा ने एक बार फिर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चौपट कर दी। आंधी से विद्युत लाइन के तार टूटकर जमीन पर जा गिरे। इससे दर्जनों गांवों की सप्लाई ठप हो गई। सप्लाई सुचारु कराने के लिए लगातार ग्रामीण विद्युत निगम के अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव तक नहीं किया। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप रहा है।
वैसे तो पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों के लिए गर्मी के बचने के लिए सौगात लेकर आई, लेकिन बारिश ने लोगों के सामने विद्युत संकट खड़ा कर दिया, क्योंकि बारिश के साथ आने वाली तेज हवा के हल्के झोंके से विद्युत लाइन के तार टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद सूचना के कई-कई दिन बाद तक टूटे पड़े तारों को जोड़ा जाता है, फिर से बारिश आ जाती है, वैसे पहले जैसी स्थिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की तड़के आई बारिश से एक बार फिर विद्युत सप्लाई ठप हो गई। क्षेत्रवासियों के अनुसार हल्की आंधी से बावली, मलकपुर, जौनमाना, ढ़िकाना, बिजरौल, हिलवाड़ी, दोघट, पुसार, बामनौली, बिनौली, बरनावा आदि गांवों मेें तार टूटकर गिरने से सप्लाई ठप हो गई, सूचना देने के कई घंटे बाद भी ठीक नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एक्सईएन अजय कुमार ने कहा सूचना देने पर कर्मियों को भेजा। इनमें सुरेश पाल, हरवीर, नैन सिंह, बबलू, हरपाल, धर्मेंद्र, पंकज, अनिल, प्रताप, ओमवीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें