फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान से पिकअप में रखा जा रहा 17 क्विंटल गेहूं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। डौला गांव में बुधवार सुबह एक मकान से पिकअप में रखा जा रहा 17 क्विटंल राशन का गेहूं पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने गेहूं को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया और ममाले की सूचना जिला पूर्ति विभाग को दी। अधिकारी अभी जांच में लगे हैं।
विज्ञापन

गांव में सुबह पांच बजे एक पिकअप में गेहूं भरा जा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेहूं से भरी पिकअप को पकड़ा और थाने ले आई। पुलिस ने खाद्य पूर्ति विभाग को सूचना दी। बावली निवासी गाड़ी चालक टिंकू ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव के एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने गेहूं को मेरठ आटा मिल पर ले जाने के लिए पिकअप को 2500 रुपये में बुक किया था। आपूर्ति निरीक्षक दीपक यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी पता लगाया जा रहा है कि गेहूं कहां से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें